Header Ads

सुकरात कोन थे? सुकरात के जीवन परिचय | Biography of Socrates in hindi

सुकरात कोन थे? सुकरात के जीवन परिचय | Biography of Socrates in hindi 


सुकरात कोन थे?
सुकरात एथेंस के एक प्राचीन यूनानी दार्शनिक थे , जिन्हें पाश्चात्य दर्शन के संस्थापक और पहले नैतिक दार्शनिकों में से एक के रूप में श्रेय दिया जाता है । सुकरात ने स्वयं कोई ग्रंथ नहीं लिखा, इसलिये उन्हें, मुख्य रूप से शास्त्रीय लेखकों , विशेष रूप से उनके छात्र प्लेटो और ज़ेनोफ़न के मरणोपरांत वृतान्तों के माध्यम से जाना जाता है। प्लेटो द्वारा रचित ये वृत्तांत, संवाद के रूप में लिखे गए हैं , जिसमें सुकरात और उनके वार्ताकार, प्रश्न और उत्तर की शैली में किसी विषय की समिक्षा करते हैं; उन्होंने सुकरातीय संवाद, साहित्यिक शैली को जन्म दिया । एथेनियन समाज में सुकरात एक विवादित व्यक्ति थे, इतना अधिक कि, हास्य नाटककारों के नाटकों में उनका अक्सर मजाक उड़ाया जाता था।  

जीवन परिचय
उनके पिता एक मूर्तिकार थे | सुकरात ने भी अपने जीवन के आरम्भिक दिनों में पैतृक व्यवसाय को ही अपनाया था | अन्य लोगो की तरह उन्हों मातृभाषा , यूनानी कविता , गणित , ज्यामिति और खगोल विज्ञान की पढाई की थी | उन्होंने एक पैदल सैनिक के रूप में देश के दुश्मनों के खिलाफ युद्ध में भी भाग लिया था और उनके दोस्तों ने उनकी बहादुरी की सराहना भी की थी। मूर्तिकला में जब सुकरात का मन नही रमा तो उन्होंने स्कूल खोल दिया। यहा पर युवा लोग अपने मन में उपजे सवालों के हल के लिए सुकरात के पास आते थे। सुकरात के जीवनकाल में एथेंस में भारी राजनितिक उथल पुथल मची हुए थी क्योंकि देश को पेलोपोनेशियन युद्ध में भारी हार से अपमानित होना पड़ा था। इससे लोगो में राष्ट्रीयता की भावना और वफादारी गहरा गयी थी लेकिन सुकरात देशवासियों की परीक्षा लेते थे। वो किसी सम्प्रदाय विशेष के पक्ष के खिलाफ थे और स्वयं को विश्व का नागरिक मानते थे

सुकरात की मृत्यु
सुकरात के विचारों से एथेन्स का राजतंत्र घबरा गया और उन पर देशद्रोह का इल्जाम लगा कर गिरफ्तार कर मुकदमा चलाया गया और उन पर युवाओं को भ्रष्ट करने और धर्मपरायणहीनता करने का आरोप लगाया गया था । एक दिन तक चले अभियोग के बाद , उन्हें मृत्यु की सजा सुनाई गई थी । लेकिन जनमानस पूरी तरह सुकरात के साथ था। इस डर से ज्यूरी ने सीधे मृत्युदण्ड देने के बजाय जहर का प्याला पीने को कहा गया। सुकरात के दोस्तों ने गार्ड को रिश्वत देकर अपनी ओर मिला लिया। उन्होंने सुकरात को इसके लिए राजी करने का प्रयास किया कि वह जहर का प्याला पीने की जगह एथेन्स छोड़कर कहीं और भाग जाए। सुकरात ने यह कहते हुए मना कर दिया कि भाइयो, तुम्हारे इस प्रस्ताव का मैं आदर करता हूँ कि मैं यहाँ से भाग जाऊँ। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन और प्राण के प्रति मोह होता है। भला प्राण देना कौन चाहता है? किंतु यह उन साधारण लोगों के लिए हैं जो लोग इस नश्वर शरीर को ही सब कुछ मानते हैं। आत्मा अमर है फिर इस शरीर से क्या डरना? हमारे शरीर में जो निवास करता है क्या उसका कोई कुछ बिगाड़ सकता है? आत्मा ऐसे शरीर को बार बार धारण करती है अत: इस क्षणिक शरीर की रक्षा के लिए भागना उचित नहीं है। क्या मैंने कोई अपराध किया है? जिन लोगों ने इसे अपराध बताया है उनकी बुद्धि पर अज्ञान का प्रकोप है। मैंने उस समय कहा था-विश्व कभी भी एक ही सिद्धांत की परिधि में नहीं बाँधा जा सकता। मानव मस्तिष्क की अपनी सीमाएँ हैं। विश्व को जानने और समझने के लिए अपने अंतस् के तम को हटा देना चाहिए। मनुष्य यह नश्वर कायामात्र नहीं, वह सजग और चेतन आत्मा में निवास करता है। इसलिए हमें आत्मानुसंधान की ओर ही मुख्य रूप से प्रवृत्त होना चाहिए। यह आवश्यक है कि हम अपने जीवन में सत्य, न्याय और ईमानदारी का अवलंबन करें। हमें यह बात मानकर ही आगे बढ़ना है कि शरीर नश्वर है। अच्छा है, नश्वर शरीर अपनी सीमा समाप्त कर चुका। और ये शरीर एक न एक दिन तो छूटना ही है, फिर डरना और भागना क्यों है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for feedback

Blogger द्वारा संचालित.