Header Ads

समस्या से जुड़ा सवाल पूछिए फिर उसे सफलता तक ले जाइए।

 


आप जब भी कुछ नया बनाते है, तो गलतियों की 

आशंका सबसे अधिक होती है। यह सबसे जायदा 

जरूरी है की आप अपनी गलतियों से क्या सीखते 

है, उनसे क्या ग्रहण करते है और फिर क्या निर्णय 

लेते है? जीवन में गलतियां हर सुरुवात करने वाला 

करता है, लेकिन सफल और विवेकवान लोग उसे 

पहचानते है और उन्हें जल्दी ठीक कर लेते है। 

असफल लोग गलतियां करने का जोखिम नहीं 

उठा सकते। जब आप असफल होते है तो शर्मीन्दा 

होते है, और जब आप सफल होते है तो गर्व महसूस 

करते है। दरअसल जब आप शर्मिंदा होते है तो खुद 

को ही गलत साबित कर रहे होते है। जब आप गलतियों 

से सीखते है तो सहज ज्ञान प्राप्त करते है। असफलताएं 

ओब्जार्वेशन होती है। यह उस बारे में नही है की 

भविष्य कैसा होगा, यह उस बारे में है की भविष्य 

कैसा होना चाहिए! अगर आप असफल नहीं हो रहे 

है तो इसका सीधा मतलब है की आप कुछ नया नहीं 

कर रहे है, क्योंकि दूसरो के बनाए रास्तों पर चलना 

आसान है, लेकिन खुद का नया रास्ता बनाना और 

और लोगो को रास्ता दिखाना बहुत कठीन होता है। 

यदि आपको एक बात बार बार परेशान कर रही है की 

मैं फोकस नही कर पाता। तो सबसे पहले इस समस्या 

को डिटेल में देखिए। क्या आप काम करते समय 10 मिनट 

एक जगह अपना दिमाक नही लगा सकते या बार बार में 

डिस्ट्रेक्ट हो जाते है। कई सारे विचार परेशान करते है । 

तो इसका पहला नियम है- समस्या को विस्तार से 

डिफाइन कीजिए और "क्यों" पूछिए और फिर सफलता 

तक ले जाइए। 

एलन रीव मस्क ।।








कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for feedback

Blogger द्वारा संचालित.