Header Ads

Antarrashtriya Mahila Diwas Motivational thoughts in hindi

भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। भारत में महिला को देवी के समान माना जाता है। संस्कृत में एक श्लोक है-
यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता:। यानि कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। आज महिलाओं के प्रति लोगों की सोच में थोड़ा सा बदलाव आया है। लोग अपने घर की बेटियों और बहुओं को शिक्षा के लिए आगे बढ़ा रहे हैं। नारी केवल एक घर की नहीं बल्कि देश की शान होती है। पहले की तुलना में महिलाएं आज ज्यादा सक्षम है। अब महिलाएं अपने अधिकारों का सही इस्तेमाल करना जानती है। आज हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियां गिनाई जा सकती है। उनकी इन्हीं उपलब्धियों को और अबला से सबला बनने की सशक्त भावना को सेलिब्रेट करता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (Antarrashtriya Mahila Diwas)।
एक महिला ही है जो किसी भी दिन छुट्टी नहीं लेती कभी घर तो कभी ऑफिस वह 24 घंटे अपने परिवार और खुद से जुड़ें लोगो के लिए तैयार खड़ी रहती है। इसलिए उनका किसी एक दिन नहीं बल्कि हर दिन सम्मान करना चाहिए। महिलाओं को हर क्षेत्र में समानता और समान अधिकार मिले इसलिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (Womens Day Quotes in Hindi) सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन यानी की 8 मार्च,
दुनिया के सभी देश चाहे वह विकसित हो या विकासशील मिलकर महिला अधिकारों की बात करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 
( Womens Day ) के मौके पर Motivational
Thoughts.

Mahila Diwas Quotes in Hindi

Womens Day Wishes in Hindi

फूलों पर बरसती हूं, कभी सूरत-ए-शबनम, बदली हुई रुत में कभी सावन की झड़ी हूं…
औरत हूं मगर सूरत-ए-कोहसार खड़ी हूं, इक सच के तहफ़्फ़ुज़ के लिए सब से लड़ी हूं।

औरतें वो नहीं सुनना चाहती जो आप सोचते हैं,
औरतें वो सुनना चाहती हैं जो वो सोचती हैं …

जब आप एक आदमी को शिक्षित करते हैं तब सिर्फ एक आदमी शिक्षित होता है,
लेकिन जब आप एक स्त्री को शिक्षित करते हैं तब एक पीढ़ी शिक्षित होती है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
मां है वो, बेटी है वो, बहन है वो तो कभी पत्नी है वो,
जीवन के हर सुख दुःख में शामिल है वो शक्ति है वो,
प्रेरणा है वो!

नमन है उन सब नारियों को जीवन के हर मोड़ पर हमारा साथ देती हैं।
Happy Womens Day

मुस्कराकर, दर्द भुलाकर…. रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी,
हर पग को रोशन करने वाली … वो शक्ति हैं एक नारी

जिसने बस त्याग ही त्याग किए, जो बस दूसरों के लिए जिए,
फिर क्यों उसको धिक्कार दो, उसे जीने का अधिकार दो …
महिला दिवस की शुभकामनाएं।

कोई भी देश यश के शिखर पर तब तक नहीं पहुंच सकता
जब तक उसकी महिलाएं कंधे से कन्धा मिला कर ना चलें।
वह जन्म देती है, वह मौत से बचाती है,
वह आगे बढ़ाती है, वह औरत कहलाती है।

आप सबको हमारी तरफ से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की 
हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत बहुत बधाई🙏🙏🙏

5 टिप्‍पणियां:

  1. Aapne Sahi kaha Saheb G hum sabhi ko Mahilao ka samman krna chahiye jis ghar me mahilao ka samman hota hai vaha hanesha hi swarg se bhi sunder hota hai ....

    जवाब देंहटाएं
  2. Hanji
    यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता:। यानि कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं।

    जवाब देंहटाएं

Thanks for feedback

Blogger द्वारा संचालित.