Header Ads

मन उदास है, ये कैसे जानेंगे? | The mind is sad, how will you know?

हमने बहुत बार देखा है की कई बार मन उदास हो जाता है। लेकिन क्यों होता है ये पता नही, हां इसे झटपट संभालने का प्रयास जरूर किया जा सकता है। वो कैसे होगा, यह जानते है..
यह हम जानते है की सबकी जिंदगी में कोई न कोई तनाव जरूर होता है। किसी को काम काम का तनाव है तो किसी को कैरियर को लेकर है। ये तनाव हमारे मन को प्रभावत करता है। पर कई बार ऐसा भी होता है की हमारा मन क्यों उदास है, इसका पता ही नही चलता। कुछ घंटों पहले तो ठीक था, लेकिन अब क्यों मन बदल गया, ये अंदाजा लगाना मुस्किन होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अपने मन को झट से ठीक करने के लिए कुछ अभ्यास कर सकते है।
मन उदास है, ये कैसे जानेंगे।

जब मन सामान्य होता है तो सभी काम सामान्य गति से पूरे होते है। और अगर मन उदास होगा, तो हड़बड़ाहट होगी और चिदाचड़ाहट भी। शोर और लोगो की आवाज सुनकर चिदचड़ाहट हो सकती है। रसोई में काम करते वक्त हड़बड़ाहट होगी, ऐसा लगेगा की काम नही हो पा रहा। कई मामलों में उदासी जुबान पर आ जाती है और सामने मौजूद शख्स पर गुस्सा उतर जाता है। कुछ भी काम करने का मन नहीं करेगा।  अगर ऐसा हम महसूस कर रहे है तो इसका मतलब है की हम ठीक नही है मन परेशान है या उदास है किसी न किसी बात को लेकर।

अब रही अपने उदास मन को ठीक कैसे करे? ये जानने की, तो ये हम आने वाले next ब्लॉग पोस्ट में जानेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for feedback

Blogger द्वारा संचालित.