Header Ads

आपकी कामयाबी और खुशी के लिए जरूरी बाते

दूसरो के प्रति ईमानदार बने > जब आप दबाव में 
कोई काम करते है, तो आप जो विकल्प चुनते है वह 
बताता है की आप भीतर से कैसे है। आपकी कामयाबी 
और खुशी के लिए जरूरी है की आप अपने संपर्क में 
आने वाले हर व्यक्ति के प्रति ईमानदार रहे, अपनी निजी 
जिंदगी में और निजी काम में भी। लोग आपकी उस 
व्यक्त ज्यादा कद्र जब आप एक सत्यनिष्ठ व्यक्ति के तौर 
पर पहचान हासिल कर लेंगे।

जीत के लिए चाहिए दृढ़ता और जिद >

सफलता  का रास्ता  मेहनत और  असफलता  से  ही
होकर निकलता है।
जो हवा की पहचान न करते हुए, विरुद्ध जाकर भी 
काम करने के लिए तयार रहते है। वही सफलता हासिल 
करते है। धैर्य रखकर ही मुश्किलों का सामना किया जा 
सकता है। दृढ़ता और जिद कभी न हर मानने की 
ताकत देती है। लक्ष्य हासिल करने के लिए इन दोनो की 
बहुत जरूरत होती है।

अपने दिमाक को नेगेटिविटी से बचाए > 
जीवन में सबसे अच्छा निर्णय ले सकते है दूसरो की
आलोचना बंद करने का। 
ज्यादातर आलोचनाएं दोष देने और मूल्यकान करने
से पैदा होती है। यह किसी न किसी 
तरह खुद को बाकियों से श्रेष्ठ समझना का नतीजा होती 
है। इससे आपके नकारात्मकता पैदा हो जाती है। यदि
आप दूसरो की आलोचना करेंगे तो दूसरे भी आपकी 
आलोचना कर सकते है।

नई शुरुआत का मौका है असफलता > 
असफलता का डर जीवन में केवल एक ही चीज सुनिश्चित
करता है
वह है असफलता। महान लोगो ने असफलता के डर से 
जूझने और डर के बावजूद काम करने की आदत डाल 
ली थी। वो झूजते रहे जब तक की यह आदत उनके 
उनके चरित्र का हिस्सा नहीं बन गई। 
हेनरी फोर्ड ने कहा था असफलता कुछ नही, बस ज्यादा 
समझदारी से दोबारा शुरुवात करने का अवसर है।

1 टिप्पणी:

Thanks for feedback

Blogger द्वारा संचालित.