Header Ads

बस इस आदत से आपकी मानसिक अवस्था पूरी तरह बदल सकती है।

 आज से एक छोटी सी आदत बना लीजिए। इसमें जादुई ताकत है। यह हमारी मानसिक अवस्था पूरी तरह बदल सकती है। स्वास्थ पर इसका असर आ आयेंगे और रिश्ते 

बहुत प्यारे बन जायेंगे।

बस आपको ये छोटी सी आदत अपनानी है 
रोज रात सोने से पहले उस दिन को विदाई दे और हर रोज 
अगले दिन के लिए बधाई दे। मतलब पूरे दिन के अंदर बहुत 
बाते घटती है, अब बाते तो हर रोज आएंगी। कभी कोई बाते 
छोटी छोटी होती है, कभी कुछ बहुत बड़ी आ जाती है। 
लेकिन हर रोज जब वो बाते आती है तो हम एक प्रतिक्रिया 
पैदा करते है। हम उस हर दृश्य के बारे में, हर व्याहार के 
बारे में, दिमाक में एक प्रतिक्रिया पैदा करते है। इससे एक 
पेटर्न बनना शुरू होता है। अब हमारी बहुत सारी प्रतिकिराए, 
विचार, शब्द बहुत प्यारे है। बहुत सम्मानिए है। उन्हें हमे
अगले दिन के लिए आगे लेकर जाना है। अगर पूरे दिन में 
कोई ऐसा विचार, शब्द, व्यहार आया, जो अच्छा नहीं है।
तो उसको हम नकारात्मक भी नही बोलेंगे। हमारे बहुत सारे
विचार और शब्द नकारात्मक नही है, लेकिन असहज है, जो 
हमारी आंतरिक शक्ति घटाते है। जैसे की मन के ऊपर एक 
दाग लग जाता है। लेकिन वो दाग दूसरो के व्यवहार और 
परिस्थिति से नहीं, वो दाग हमारी प्रतिक्रियाओ के होते है।
आज हमे ये पक्का करना है की इसको एक आदत बना 
लेंगे,हर रोज के लिए। आज सारे दिन में अगर मैने किसी भी 
बात या किसी भी व्यक्ति के बारे में ऐसे विचार पैदा किए की 
ये ऐसे क्यों है?,
ये ऐसा क्यों करते है?,
इसको ऐसा नही करना चाहिए,
ऐसा भी कोई करता है,
ये बात मेरे साथ क्यों हुई,
मेरे साथ ही ऐसा बार बार क्यों होता है,
मेरे ही भाग्य में ये क्यों लिखा है,
दूसरे तो बहुत खुश है, वो बहुत सफल है। 
ये एक लंबी चैन ऑफ थॉट्स (off thoughts) है। 

जैसे हम हर रोज घर की सफाई करते है, शरीर की सफाई 
करते है। असल में हम थोड़ा सा लगा मैल, थोड़ी सी आई 
हुई धूल को रोज साफ करते है। लेकिन ये जो मन पर आने 
वाली धूल को हम साफ ही नही करते है। और ये धूल जमा 
होते होते एक दाग तब बन जाता है, जब हम इसको लेकर 
सो जाते है। मतलब सोने से पहले हम उस सोच को बदलते 
नही यानी उस धूल को साफ नही करते है तो वो thought 
जो हमारे मन के उपर थी, जब हम सोने जाते है तब हमारा 
अवचेतन मन खुलता है। वो धूल जो उपर थी, वो दर्द ऊपर 
था, वो गहरा चला जाता है। वो हमारे अवचेतन में चला जाता 
है। अगर उसी दिन हम सोने से पहले उसको साफ कर दे तो 
वो बहुत थोड़ा ही प्रभाव डालेंगे। इससे हमारे मानसिक तनाव 
जो होते है वो नही रहेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for feedback

Blogger द्वारा संचालित.